दिमागी तौर पर कमजोर युवती के साथ हवस के दरिंदे मौसा ने मिटाई अपनी हवस….रिश्ते हुए तार-तार

सांकेतिक तस्वीर

एसएनई नेटवर्क.कपूरथला।

कलयुग में कुछ भेड़िए इंसानों ने  समाज का बेड़ा गर्क करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इन लोगों को फांसी पर लटका देना ही समाज की भलाई हो सकती है। ताजा मामला कपूरथला के थाना बेगोवाल थाना से जुड़ा है। एक दिमागी तौर पर परेशान युवती को अपनी हवस का शिकार बनाते हुए सगे मौसा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है। पीड़ित की मौसी की शिकायत पर मौसा नरिंदर पाल सिंह के खिलाफ दुष्कर्म एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया। आरोपी पुलिस की कैद में है। अदालत में पेश किया गया। वहां से दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अपराधी मूल रूप से मजदूर होने के साथ-साथ शराब का भी आदी बताया जा रहा है। हालांकि, शराब का आदी होने की बात पुलिस ने डोप टेस्ट का हवाला देते हुए अधिकारिक पुष्टि नहीं की। 

पीड़ित की मौसी ने थाना बेगोवाल पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसकी भांजी लंबे समय से साथ रहती है। सारा पालन-पोषण खुद करती है। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। कठिन परिश्रम करने के उपरांत घर का गुजारा मुश्किल से होता है। विगत को वह किसी घर में काम करने के लिए गई थी। पीछे घर में पीड़ित भांजी तथा उसका पति घर में अकेला था। उसने पीड़िता को अपना शिकार बनाते हुए, उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी चिल्लाई, लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। 

घर वापस आई तो घर के एक कोने में भांजी रो रही थी। बिल्कुल सहमी हुई थी। उसे पानी पिलाकर प्यार से पूछा गया। उसने बताया कि उसके मौसा ने दुष्कर्म किया। शिकायत लेकर पीड़ित युवती के साथ थाना पहुंची। पुलिस ने कथित अपराधी को देर रात क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के उपरांत दो दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अपराधी का डोप टेस्ट भी किया जाएगा। इस बात की पुष्टि थाना प्रभारी एसएचओ सोनम दीप कौर ने की।

50% LikesVS
50% Dislikes