पंजाब के ‘SENIOR’ हिंदू नेता पर हमला..गोलियां तथा तलवारें चली…शहर में दहशत का माहौल

CRIME-IMAGE-LATEST-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.फगवाड़ा.कपूरथला। 

शिवसेना के बड़े नेता तथा उनके बेटे पर गोलियां चलाई गई। बताया जा रहा है कि हमलावर मोटरसाइकिल सवार थे। उनकी संख्या आधा दर्जन के करीब बताई जा रही है। खून से लथपथ घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मामला, पंजाब के फगवाड़ा शहर से जुड़ा हुआ हैं। घटनाक्रम रात 9 बजे के करीब बताया जा रहा हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई हैं। किन्होंने, इस वारदात को क्यों दिया, इस बारे अभी स्पष्ट नहीं हो पाया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

उधर, हिंदू संगठनों ने बुधवार को फगवाड़ा पूर्ण तौर पर बंद करने का ऐलान कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर तेजधार हथियार तथा पिस्टल सहित आए थे। पूर्व में तेजधार हथियार से हमला किया गया। बाद में गोलियां चलाते हुए, मौके से फरार हो गए। घायल नेता इंद्रजीत करवाल और उनके बेटे जिम्मी करवाल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिम्मी की हालत चिंताजनक बताई जा रही हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes