2 पक्षों में हिंसक झड़प…….पिस्टल तक तानी गई, ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला…जानिए, मामला कहां का, कितने हुए घायल….?

CCTV-FOOTAGE-KPT.

वरिष्ठ पत्रकार.कपूरथला। 

दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई हैं। एक-दूसरे पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। 3 लोगों के घायल का समाचार हैं। उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। झड़प के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक पक्ष के युवक के हाथ में पिस्टल भी दिखाई दे रही है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब जिला प्रशासन ने जिला परिषद चुनावों के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में हथियार रखने पर प्रतिबंध लगा रखा है। कपूरथला के डीसी ने 1 दिसंबर को ही ये आदेश जारी किए थे, जिससे प्रशासनिक आदेशों पर सवाल उठ रहे हैं।

ROAD-RANGE-INJURED-KPT.


कपूरथला सिविल अस्पताल में भर्ती युवक नोनीहाल सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ कार सवार में सवार होकर जा रहे थे। तभी उनकी गाड़ी का शीशा किसी दूसरी गाड़ी से टकरा गया। इसके बाद 10-15 लोगों ने उन पर हमला कर दिया और उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना तलवंडी चौधरियान पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फायरिंग का कोई तथ्य उनके सामने नहीं आया।

100% LikesVS
0% Dislikes