BREAKING NEWS….इस सड़क दुर्घटना में बाप-बेटे की चली गई जान…..खौफनाक मंजर देख, हर कोई है सदमे में…..?

BREAKING NEWS CREDIT BY SNE NEWS

वरिष्ठ पत्रकार.कपूरथला। 

कपूरथला जिले में जालंधर रोड पर देर शाम एक बस और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान गांव मन्नणा निवासी सरवण सिंह (65) और उनके बेटे अमनदीप सिंह (40) के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि सरवन सिंह के दाहिने पैर में फ्रैक्चर था। वे पीर चौधरी रोड स्थित एक डॉक्टर के पास प्लास्टर उतरवाने जा रहे थे। बुधवार देर शाम वे अपने बेटे अमनदीप सिंह के साथ बाइक पर थे।


पीर चौधरी मोड़ के पास पहुंचते ही उनकी बस से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना सिटी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes