BREAKING NEWS..जानिए, पंजाब में स्टेट बैंक आफ इंडिया का कौन सा एटीएम लूटा…….कितने लाख की कुल राशि..पुलिस जांच में अब तक क्या आया सामने…पढ़े, इस न्यूज़ में…..?

LOOT-AT-SBI-ATM-KAPURTHALA

वरिष्ठ पत्रकार.कपूरथला। 

पंजाब के कपूरथला में बदमाशों ने एक SBI एटीएम से 29 लाख रुपए लूट लिए। आरोपी अपने साथ एटीएम की मशीन भी उखाड़ कर साथ ले गए। घटना के समय एटीएम पर कोई कार्ड भी मौजूद नहीं था। वहीं एटीएम बूथ पर लगे कैमरे भी वर्किंग कंडीशन में नहीं है। डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण ने बताया कि देर रात सरपंच ने उन्हें एटीएम में चोरी होने की सूचना दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं बैंक के अधिकारी अभी कोई सीसीटीवी फुटेज भी मुहैया नहीं करा पाए हैं।


घटना हवेली के नजदीक गांव खजुरला गांव की है। शुक्रवार-शनिवार देर रात लुटेरे एटीएम पहुंचे, जहां आरोपियों ने हथौड़े से एटीएम का ताला तोड़ा। इसके बाद आधा शटर उठाकर अंदर एंट्री ली। धीरे-धीरे एटीएम की मशीन को तोड़ना शुरू किया। सरपंच ने पुलिस को सूचित किया: आरोपियों ने पहले एटीएम मशीन को तोड़ा। इसके बाद मशीन में रखे करीब 29 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। आसपास के लोगों को जैसे ही एटीएम का शटर ऊपर देखा तो गांव के सरपंच को इसकी सूचना दी। इसके बाद सरपंच ने पुलिस को सूचित किया।
कैमरे वर्किंग कंडीशन में नहीं: घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि एटीएम पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो वह वर्किंग कंडीशन में नहीं मिले। ना ही कोई गार्ड तैनात था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।


डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि बैंक का एएमसी (एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट) 1 दिसंबर से खत्म हो गया है। हमने बैंक को काफी समय से सुरक्षा गार्ड रखने के लिए पत्र जारी कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई गार्ड तैनात नहीं किया गया है। फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की जा रही है। एटीएम बूथ को सील कर दिया है।

100% LikesVS
0% Dislikes