वरिष्ठ पत्रकार.फगवाड़ा.(कपूरथला)।
फगवाड़ा में आपराधिक घटनाएं क्यों नहीं थम रही है, शायद , अभी तक इसका जवाब पुलिस के पास भी नहीं हैं। एक रिक्शा चालक की देर रात को हुई हत्या ने पुलिस की फिर से कार्यप्रणाली पर सवार खड़ा कर दिया। मरने वाला ई-रिक्शा चालक था। पीछे से वह झारखंड़ का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम होने के उपरांत स्वजनों के हवाले कर दिया। परिवार के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। किसी की गिरफ्तारी के बारे फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई। गोली मार कर हत्या किस वजह से की गई, कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया। पुलिस हर पहलू पर जांच करने का दावा कर रही है।
..जानिए, इस रिपोर्ट में क्या हुआ पूरा मामला
दरअसल, सोमवार रात को कुलदीप अपने ई रिक्शा से घर लौट रहा था, जब वह बाबा गद्दिया क्षेत्र में स्थित सेवा केंद्र के पास पहुंचा तो अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी तथा मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत फगवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अन्य अस्पताल रेफर दिया। लेकिन, देर रात उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल कॉल डिटेल खंगाल रही है ताकि कोई सुराग हाथ लग सके। बता दें कि फगवाड़ा में पिछले 16 दिन में फायरिंग की यह चौथी घटना है, जबकि पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

