CRIME…..पहले 2 दिन की रेकी…जब पकड़ने लगे तो बरसाई गोलियां…1 घायल, दहशत का माहौल..जानिए, किस शहर से जुड़ा है मामला

CRIME-SCENE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.फगवाड़ा /कपूरथला। 

मोटरसाइकिल सवार पर गोली चला दी गई। मामला, पंजाब के फगवाड़ा से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि घायल को लोगों की मदद से अस्पताल भर्ती कराया गया। वारदात को अंजाम देने वालों की कुल संख्या 2 बताई जा रही है। वह भी मोटरसाइकिल सवार थे। प्राथमिक जांच में  सामने आया कि वारदात को अंजाम देने वाले घायल की कई दिनों से रेकी कर रहे थे। आशंका होने पर पुलिस को भी पूर्व में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पता चला है कि लोगों ने एक अपराधी को पकड़ लिया, जबकि, दूसरा फरार होने में कामयाब रहा। थाना में मामला दर्ज कर लिया गया। घायल की पहचान अरुण कुमार के तौर पर हुई। वह किसान के घर नौकरी करता था।

जानिए..वारदात को कैसे अंजाम दिया  


अमरीक सिंह ने बताया कि उनके यहां पर पिछले दिनों से 2 युवक रेकी कर रहे थे। उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन शिकायत दी गई थी। आज उनके नौकर अरुण कुमार ने जब उन्हें रेकी करते देखा तो मोटरसाइकिल सवारों का पीछा करने लगा। गांव रानीपुर कंबोआ में उन लोगों को घेर लिया।  युवकों ने 4 फायर किए जो कि अरुण कुमार की बाजू, टांग व कूल्हे पर लगे और वह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि अरुण कुमार को तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।


थाना रावलपिंडी के एसएचओ मेजर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। गोलीकांड की सूचना मिलने पर डीएसपी फगवाड़ा सिविल अस्पताल में पहुंचे और पीड़ित अरुण कुमार से घटना की जानकारी हासिल की है। बताया जा रहा है कि कथित अपराधियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया। 

100% LikesVS
0% Dislikes