वरिष्ठ पत्रकार.कपूरथला।
अभी-अभी पंजाब के कपूरथला से बहुत बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां बेगोवाल क्षेत्र में पुलिस तथा नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। एक तस्कर पकड़ा गया, जबकि, दूसरा मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार होने में कामयाब रहा। कितनी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई, इस बारे पुलिस ने किसी प्रकार से अधिकारिक पुष्टि नहीं की। इस पूरी घटनाक्रम में पास में खड़े एक सरपंच को गोली लग गई। उसे अस्पताल भर्ती किया गया। कथित अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस बात की पुष्टि, जिला पुलिस प्रमुख ने की। फरार अपराधी को पकड़ने के लिए अलग-अलग क्षेत्र में पुलिस टीम भेज दी गई हैं।
जानकारी के अनुसार, सीआईए टीम को नशे की एक बड़ी खेप की तस्करी की सटीक सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम पिछले दो घंटे से तस्करों का पीछा कर रही थी। जैसे ही तस्करों की गाड़ी बेगोवाल के व्यस्त सत्गुरु राखा चौक पर पहुँची, खुद को घिरा देख तस्करों ने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चौक पर करीब पांच से छह राउंड फायर हुए, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गांव नडाली के पूर्व सरपंच सतपाल सिंह, जो उस समय चौक पर सब्जी खरीद रहे थे, तस्करों द्वारा चलाई गई गोली के छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत लहूलुहान हालत में बेगोवाल के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन इस घटना ने स्थानीय निवासियों में रोष पैदा कर दिया है।

