KAPURTHALA—झगड़ा कर ITALY भाग गया था भगोड़ा, वापस लौटा तो कर लिया ARREST,मामला वर्ष 2003 का….?

वरिष्ठ पत्रकार.कपूरथला। 

झगड़ा कर विदेश भागने वाले भगोड़े अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस बात की पुष्टि, कपूरथला थाना सदर के प्रभारी ने की। मामला 21 वर्ष पुराना झगड़े का था। इटली से 10 दिन पूर्व कथित अपराधी गांव आलमगीर वापस लौटा था। इस केस में अन्य अपराधियों ने शिकायतकर्ता पार्टी से समझौता कर लिया था। अदालत ने आपसी समझौता होने की वजह से उन्हें केस से बरी कर दिया था। बताया जा रहा है कि कथित अपराधी को अदालत ने वर्ष 2005 में भगोड़ा घोषित किया था। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। पुलिस इस केस में बड़ी सफलता हासिल होने का दावा कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2003 में थाना सदर में लगभग आधा दर्जन के खिलाफ झगड़े का मामला दर्ज किया गया। इस केस के 5 अपराधी पुलिस ने पकड़ लिए, जबकि, मुख्य गुनाहगार इटली भाग गया। इस बीच शिकायतकर्ता तथा अन्य 5 अपराधियों का आपस में समझौता हो गया। अदालत ने 5 को बरी कर दिया, जबकि, मुख्य गुनहगार जगमोहन सिंह को अदालत ने वर्ष 2005 में भगोड़ा घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया। सूत्रों से पता चला कि पुलिस ने इस मामले में इंटरपोल की मदद की सिफारिश गृह-मंत्रालय को की थी। लेकिन, उससे पूर्व ही कथित अपराधी वापस घर लौटा तो पुलिस ने दबोच लिया। 

100% LikesVS
0% Dislikes