KAPURTHALA….तेजधार हथियारों से कर दी हत्या…..किसी के साथ नहीं थी कोई दुश्मनी

MURDER SNE NEWS LATEST IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.कपूरथला। 

एक व्यक्ति की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। मामला, पंजाब के शहर कपूरथला का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय सूरज कुमार निवासी अमरीक नगर (सैदो भुलाना) के तौर पर हुई है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। किसी की गिरफ्तारी के बारे पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की। मरने वाला किसी कपड़ा की दुकान में काम करता था। किसी के साथ पुरानी दुश्मनी के बारे भी कोई पुष्टि नहीं हुई। आशंका इस बात की जताई जा रही है कि हत्या में परिवार के कुछ सदस्य शामिल थे। 


मृतक सूरज के भाई पवन कुमार ने बताया कि सूरज रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) के अंदर स्थित शॉपिंग कांप्लेक्स में कपड़े की दुकान पर काम करता था। रविवार रात साढ़े नौ बजे सूरज काम से घर लौट रहा था। जब वह घर जा रहा था तो रास्ते में तेजधार हथियारों से लैस कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गया। उसने शोर मचाया इसके बाद पवन मौके पर पहुंचा। पवन उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित
कर दिया।

100% LikesVS
0% Dislikes