MAJOR-ACCIDENT….इन 4 परिवारों में छाया मातम…विदेश में सड़क दुर्घटना दौरान हुई सभी की मौत…शव वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय से लगाई गुहार

Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार.कपूरथला। 

इटली में एक सड़क दुर्घटना दौरान 4 पंजाबी युवकों की मौत हो गई है। मरने वाले सभी पंजाब के अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन युवकों के शवों को स्वदेश वापस लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से संपर्क कर शवों को जल्द भारत मंगाने का आग्रह किया है। 

..जानिए, क्या था पूरा मामला


यह दुखद घटना 5 अक्टूबर को इटली में एक कार और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर के कारण हुई। हादसे में हरविंदर सिंह (घोड़ाबाही), सुरजीत सिंह (पिंड मेदा), मनोज कुमार (आदमपुर) और जसकरण सिंह (जिला रोपड़) की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, मृतकों के परिजनों ने संत सीचेवाल के कार्यालय से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद संत सीचेवाल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों युवकों के पार्थिव शरीरों को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की।

बताया जा रहा है कि मरने वालों के परिवार अधिकतर आर्थिक तौर पर कमजोर है। सभी ने ऋण लेकर उन्हें विदेश भेजा था। ज्यादातर किसान परिवार से संबंध रखते है। हरविंदर सिंह इटली में ब्रोकोली तोड़ने का काम करते थे। उनके पिता पिछले 6 सालों से कैंसर से पीड़ित हैं और घर में हरविंदर ही एकमात्र कमाने वाले थे। उनकी मृत्यु की खबर से पूरा परिवार सदमे में है।

100% LikesVS
0% Dislikes