MURDER–नशे की वजह से एक भाई ने दूसरे भाई की ली जान………जानिए, किस बात को लेकर हुआ था विवाद

वरिष्ठ पत्रकार.कपूरथला। 

नशे ने आपसी रिश्तों को सफेद कर दिया है। ताजा मामला, पंजाब के जिला कपूरथला से जुड़ा है। नशे के आदी दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। एक ने दूसरे भाई की हत्या कर शव घर के बेड में रख वहां से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। कथित अपराधी कुलविंदर सिंह के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। मरने वाले की पहचान 22 वर्षीय सुखविंदर सिंह के तौर पर हुई। पिता मोहाली की एक निजी कंपनी में नौकरी करते है। नशे की वजह से घर का काफी संख्या में दोनों भाईयों ने सामान बेच दिया। पुलिस के मुताबिक, कथित अपराधी फरार है, जबकि, मोबाइल फोन भी स्विच आफ आ रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले सुखविंदर सिंह ने नशे की पूर्ति के लिए घर में पड़ा फ्रिज बेच दिया था। जिसको लेकर दोनों भाइयों में बहस भी हुई। इसी रंजिश में कुलविंदर सिंह ने सुखविंदर सिंह की हत्या कर दी और उसके शव को बेड में छुपा दिया। वारदात के बाद कुलविंदर सिंह ने अपने पिता अजीत सिंह को सूचना दे दी और मौके से फरार हो गया।  

इसके बाद अजीत सिंह ने पुलिस को सूचित किया और सुभानपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर के बेड बॉक्स से सुखविंदर सिंह के शव को बरामद कर लिया। डीएसपी सुरिंदर पाल सिंह ने यह भी बताया कि आरोपी का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है।  

100% LikesVS
0% Dislikes