PUNJAB-BREAKING…..क्यों, हाथ-पे-हाथ धरे बैठी है फगवाड़ा पुलिस……. 2 माह में छठा गोलीकांड, मौके पर युवक की मौत..?

IMAGE-OF-GOLIKAND

वरिष्ठ पत्रकार.फगवाड़ा। 

फगवाड़ा में गोली चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर से फगवाड़ा में गोली कांड हुआ है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। पिछले 2 महीने में फगवाड़ा में गोलीबारी की छठी घटना बुधवार रात को हुई है। जहां पर फगवाड़ा के घनी आबादी वाले हदियाबाद इलाके में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब मामूली बहस के बाद क्रेटा कार में आए युवकों ने एक युवक पर गोली चला दी। गोली लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी कार समेत फरार हो गए।


मृतक की पहचान अविनाश पुत्र नंदलाल, निवासी हदियाबाद, फगवाड़ा के रूप में हुई है। मृतक के भाई के अनुसार अविनाश विवाहित था और एक बच्चे का पिता था। वह हदियाबाद के जंज घर में बैठा हुआ था। तभी क्रेटा सवार युवक उसके सामने बैठकर किसी बात को लेकर उससे बहस करने लगे। देखते ही देखते आरोपियों ने अविनाश पर गोली चला दी।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सतनामपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है।

100% LikesVS
0% Dislikes