PUNJAB NEWS..सिविल अस्पताल का शौचालय…..जब दरवाजा खोला..तो होश क्यों, उड़ गए..जानेंगे, इस न्यूज़ में….?

CRIME-IMAGE

SNE NETWORK.PHAGWARA/KAPURTHALA.

फगवाड़ा के ईएसआई अस्पताल में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की शव अस्पताल के बाथरूम में मिला। युवक की लाश लेडीज बाथरूम में मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ईएसआई अस्पताल में कार्यरत प्लंबर विक्रम ने बताया कि जब लेडीज बाथरूम का दरवाजा काफी समय से बंद था। उसे शक हुआ तो उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दीवार फांद कर अंदर से दरवाजे की कुंडी खोली तो देखा कि एक युवक बेसुध हालत में पड़ा है। जांच करने पर युवक मृत पाया गया। मृतक की पहचान की जा रही है। न ही ये पता चल पाया है कि वह कहां से आया और लेडीज बाथरूम में क्या कर रहा था। ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। 

100% LikesVS
0% Dislikes