हैवान प्रेमी……प्यार में फंसाकर शादी का दिया झूठा झांसा……शारीरिक संबंध बनाकर धोखे से बनाई अश्लील वीडियो

…..अब दे रहा धमकी सोशल मीडिया में कर देगा वायरल…..मामला पहुंचा डीजीपी के पास…….पीड़िता के जांच अधिकारी समक्ष लग रहे चक्कर-पे-चक्कर

सीएम से लगाई गुहार…….मान साहब, अब तो सुन लो मेरी फरियाद

वरिष्ठ पत्रकार.कपूरथला।

देश की नारी के साथ वर्तमान में भी कई प्रकार के अत्याचार हो रहे हैं। वह आज भी अपने अधिकार तथा अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों के लिए संघर्ष कर रही हैं। ऐसा नहीं है कि देश की नारी के समर्थन में कोई कानून नहीं हैं, यह सब संभव हैं, लेकिन, इन सब के बावजूद कुछ कानून के दायरे में कार्य करने वाले महिलाओं की पीड़ा को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसा, इसलिए क्योंकि पैसा ही उन्हें कुछ करने के लिए खामोश कर देता हैं। ताजा मामला, पंजाब प्रांत के जिला कपूरथला के भुलत्थ से जुड़ा हैं। वहां की रहने वाली एक महिला के साथ उसके प्रेमी ने शादी का झूठा झांसा देकर, हैवानियत की सभी हदें पार करते हुए बार-बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उक्त हैवान ने महिला की धोखे से एक अश्लील वीडियो बना ली। पता चला है कि हैवान, अब दूसरी शादी करने जा रहा हैं। पीड़ित महिला ने अपने जुल्म के खिलाफ पंजाब पुलिस के निदेशक को अपने साथ हुई पीड़ा को चिट्ठी के माध्यम से जगजाहिर किया। मामला संबंधित जिला के अधिकारी के पास जांच के लिए भेजा गया। लेकिन, पीड़िता , वहां पर चक्कर-पे-चक्कर लगा कर थक चुकी हैं। लेकिन, इंसाफ अब तक नहीं मिला। पीड़िता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान से गुहार लगाते कहा कि मान साहब, अब तो सुन लो मेरी फरियाद, मैं भी प्रदेश की बेटी हूं। अब देखना होगा कि आप के मुख्यमंत्री, इस मामले को लेकर कितनी उत्सुकता दिखाते हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला हाथ से दिव्यांग हैं। 

पीड़िता ने डीजीपी पंजाब को लिखे पत्र में साफतौर पर विवरण किया है कि वह जिला कपूरथला के भुलत्थ क्षेत्र की रहने वाली हैं। कुछ समय पहले, उसका अपने पति से तलाक हो गया। वह अपनी मां के पास रहने लगी। आरोप लगाए कि उसकी मुलाकात कंवलजीत सिंह से हुई। आरोप लगाए कि कंवलजीत सिंह ने एक दिन धोखे के साथ, उसका दुष्कर्म किया। इस घिनौनी हरकत में 2 अन्य ने साथ दिया। ऊपर से उसकी अश्लील वीडियो बना ली। धमकी देने लगा कि अगर उसकी पैसें की मांग पूरी नहीं की तो इसे सोशल मीडिया में अपलोड कर देगा। आरोप लगाए कि लगभग चार वर्ष तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उसे शुरू से शादी का झांसा देता रहा। आरोप लगाए कि धमका कर अलग-अलग समय में 75 हजार रुपए ठग लिए। 

कुछ समय पहले, उसे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। पता चला कि वह दूसरी जगह शादी करने जा रहा हैं। सारे प्रकरण का पता चला तो अपने ऊपर हुए जुल्म के खिलाफ संघर्ष करने का मन बना लिया। शुरुआत में संबंधित थाना में शिकायत दी गई, लेकिन कोई फरियाद नहीं सुनी गई। इंसाफ के लिए डीजीपी पंजाब को पंजाब को पत्र लिखा। जांच संबंधित क्षेत्र के डीएसपी के पास पहुंचने के उपरांत भी, उसे इंसाफ नहीं मिला। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई। 

अब तक इन-इन को लिखा पत्र….पर नहीं मिला इंसाफ 

पीड़ित महिला ने सबसे पूर्व स्थानीय थाना के एसएचओ के पास जाकर लिखित में शिकायत दी। किंतु, कोई फरियाद नहीं सुनी गई। महिला ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से पंजाब पुलिस के निदेशक, एसएसपी कपूरथला , आईजी , को पत्र लिखा। कुछ समय पहले जांच डीएसपी को सौंपी गई। मगर, अभी तक उस जांच का कुछ भी नहीं पता चल सका। कुल मिलाकर , इस मामले को लेकर पुलिस पीड़ित महिला की फरियाद नहीं सुन रही हैं। 

आंखों में शेष रहे आंसू…..जुबान बोली रही, मुझे चाहिए इंसाफ

पीड़ित महिला के आंखों में सिर्फ बचे तो बचे शेष आंसू…। पीड़िता शारीरिक तौर पर भी दिव्यांग हैं। प्यार में मिला धोखा तथा जिल्लत, उसे समाज में सिर उठाकर चलने भी नहीं दे रहा हैं। जुबान से सिर्फ एक शब्द ही बोल रहा है कि मुझे चाहिए तो चाहिए, सिर्फ इंसाफ, अन्य कुछ नहीं…। लेकिन, इस प्रकार का लाचार सिस्टम , महिला के दर्द को नहीं समझ पा रहा हैं। इसलिए, पीड़ित महिला को इंसाफ के लिए धर-धर भटकना पड़ रहा हैं।

धूमिल होता, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा

देश से चली मुहिम, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा, लगता इस पीड़ित महिला के दर्द से साफतौर पर धूमिल होता दिखाई दे रहा हैं। प्रदेशीय सरकार, हमेशा इस नारे का विवरण करते हुए अपनी पीठ तो जरुर थपथपाती हैं, लेकिन, जमीनी सच्चाई, कोसों दूर हैं। क्योंकि, इस सिस्टम में महिला वर्तमान में भी अपने दर्द से तड़प रही हैं। कोई सुनवाई नहीं हैं। सिर्फ धक्के के अलावा कुछ नहीं हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes