करोड़ों की लूट में यह बात प्रमुख आई सामने, इतने बजे दिया था वारदात को अंजाम…..कौन-कौन था शामिल, इस फुटेज में हुआ सब क्लीयर

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।  

7 करोड़ रुपये की लूट करने वाले लुटेरों का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें वे कंपनी परिसर से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। लुधियाना में शनिवार को हथियारबंद 10 लुटेरों ने सात करोड़ रुपये लूट लिए थे।


लुटेरे कंपनी की ही वैन में कैश लेकर भाग गए। वारदात देर रात करीब डेढ़ बजे की थी। सुबह सात बजे पुलिस को जानकारी मिली। जांच के दौरान पुलिस को मुल्लांपुर में गांव पंडोरी में एक कैश वैन मिल गई। पुलिस के अनुसार उसमें 2 हथियार भी मिले हैं। लुटेरों में एक महिला के होने की भी आशंका है।


इतने लोगों ने दिया था वारदात को अंजाम


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे दस लोग कंपनी परिसर में घुसे। इनमें से दो लोग पीछे के रास्ते से कंपनी दफ्तर में घुसे और दरवाजा खोल दिया। इसके बाद बाकी आरोपी अंदर आए और वहां तैनात दो गार्ड और तीन कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद नकदी लूटी और फरार हो गए।


यहां पर रखा जाता कैश


कंपनी दफ्तर में बनी चेस्ट में कैश रखा जाता है। इसके बाहर बक्से में शुक्रवार की कलेक्शन रखी थी जो करीब सात करोड़ रुपये थी। आरोपियों ने करीब दो से ढाई घंटे तक पूरे एरिया को चेक किया और वहां खड़ी वैन आदि की तलाशी ली। इसके बाद वे बक्से में रखे सात करोड़ रुपये लेकर कंपनी की ही वैन लेकर फरार हो गए।

100% LikesVS
0% Dislikes