महिला पुलिस मुलाजिम ने खाकी पर लगाया दाग…..चल रहा था किसी के साथ अवैध संबंध….पति ने रोका तो किया खूब जलील..निगल लिया जहर, मौत

एसएनई नेटवर्क.लुधियाना। 

पुलिस मुलाजिम महिला की गलती के वजह से खाकी को दाग लग गया। शादीशुदा महिला अपनी वर्दी की धौंस जमाकर पति पर काफी जुल्म ढा रही थी। आरोप है कि उसका किसी के साथ प्रेम-प्रसंग भी चल रहा था। प्रेमी के कहने पर मुलाजिम पत्नी अपने पति को काफी प्रताड़ित करती थी। इन सबसे तंग आकर उसने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक जसपाल सिंह (42) के पिता मनजीत सिंह के बयान पर महिला पुलिस मुलाजिम संदीप कौर , प्रेमी मनप्रीत सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप तहत मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो पाई। शव को सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। परिवार में मातम का माहौल हैं। 

मृतक जसपाल सिंह के पिता मनजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे जसपाल सिंह की शादी संदीप कौर के साथ 17 साल पहले हुई है। संदीप कौर लुधियाना में ही तैनात है। संदीप का मनप्रीत नाम के व्यक्ति के साथ अवैध संबंध है। इस वजह से उसके बेटे और संदीप में अक्सर झगड़ा रहता था।16 अप्रैल को संदीप की ड्यूटी नहीं थी बावजूद इसके वह रात को घर देरी से आई। बेटे जसपाल ने उससे देरी से आने का कारण पूछा तो उसने गुस्से में आकर अपने प्रेमी मनप्रीत सिंह को बुला लिया।


प्रेमी की धमकियों से तंग आकर निगला जहर


​​​​​​​मनप्रीत सिंह ने उसके बेटे जसपाल सिंह के साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकियां दी। आरोपियों की धमकियों से दुखी होकर जसपाल सिंह ने अपनी फैक्ट्री राजू कॉलोनी में आकर कोई जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या कर ली।
परिवार को जब उसकी आत्महत्या का पता चला तो उसे अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। 

100% LikesVS
0% Dislikes