वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
एनआरआई महिला से रेप का मामला सामने आया है। महिला अमेरिका की रहने वाली है। महिला आरोपी के परिवार को पहले से जानती थी। इसी वजह से आरोपी का उसके घर आना-जाना था। पीड़िता ने 29 जून को जसमेल सिंह के खिलाफ थाना कुमकलां में शिकायत दी थी। पुलिस ने करीब डेढ़ महीने बाद मामला दर्ज किया है।
महिला ने बताया कि उसकी पति के साथ मनमुटाव चल रहा था। उसके अपनी परेशानियां जसमेल के साथ शेयर की थी। पति के साथ चल रहे विवाद का फायदा उठाकर जसमेल सिंह ने उसे शादी करने का झांसा दिया। बाद में उसने शारीरिक संबंध बना लिए। वह उससे कई दफा लाखों रुपए ले चुका है।
शादी करने से मुकरा
आखिर में जब महिला ने जसमेल सिंह पर शादी करने का दबाव डाला तो वह मुकर गया। थाना कूम कलां पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद शिमलापुरी गिल रोड के रहने वाले जसमेल सिंह के खिलाफ धारा 376, 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अभी बाहर है।