…….नहीं सहन कर पाया प्रेमिका की मां के थप्पड़ की बेइज्जती……निगल लिया जहर, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

यहां के विवाहित प्रेमी ने प्रेमिका से बेइज्जत होकर जहर निगल लिया। अस्पताल में इलाज दौरान दम तोड़ दिया। आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में प्रेमिका एवं उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो पाई। मामला, लुधियाना के जगराओं का बताया जा रहा हैं। परिवार से लेकर क्षेत्र में मातम का माहौल हैं। मरने वाली की पत्नी तथा 3 बच्चे है। 

जानकारी के मुताबिक, जगराओं के रहने वाले प्रदीप का महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लगभग 5 वर्ष तक चला। पिछले समय प्रदीप ने अपनी प्रेमिका नेहा से दूरी बना ली। यह बात प्रेमिका को हज़म नहीं हुई। उसने तथा लुधियाना के रहने वाली उसकी मां सुनीता ने उसे तंग परेशान करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, 2 दिन पूर्व थाना में उसके (मृतक) के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करा दी। 

थाना में प्रदीप को बुलाया गया। दोनों तरफ समझौता हो गया। इसके उपरांत मामला पंचायत पहुंचा। पंचायत में भी दोनों के समझौता कराने का प्रयास हुआ। लेकिन, वहां पर कथित अपराधी प्रेमिका तथा उसकी मां ने मृतक पर थप्पड़ जड़ दिए। घर आकर मायूस होकर अलग कमरे में बैठ गया। कमरे के दरवाजे को भीतर से बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आया। 

परिवार को शक हुआ तो दरवाजा खटखटाया गया। भीतर से कोई आवाज नहीं आई। दरवाजा तोड़ दिया गया। जमीन पर गिरे प्रदीप के पास जहरीले दवा पाई गई। आनन-फानन में अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे। देर सायं प्रदीप ने तड़प-तड़प दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया। पत्नी के बयान पर प्रेमिका तथा मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

100% LikesVS
0% Dislikes