पूर्व आयकर अधिकारी-पत्नी दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी……बेटे का साला निकला कातिल….बहन को तंग करने को लेकर था विवाद

एसएनई नेटवर्क.लुधियाना।

हालिया ही प्रदेश की आर्थिक राजधानी की पाश कालोनी में रहने वाले पूर्व आयकर अधिकारी-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उसे लुधियाना पुलिस ने सुलझा लिया। कातिल मृतक पूर्व अधिकारी के छोटे बेटे का साला निकला। पुलिस ने अरेस्ट कर अदालत में पेश किया। वहां से पुलिस को न्यायिक हिरासत में मिल गई। कथित अपराधी मूल रूप से ब्रिटेन के लंदन शहर का रहने वाला है। वहां पर ही उसका जन्म हुआ। कत्ल के पीछे का कारण, उसकी बहन को तंग करने का सामने आया। दोनों परिवारों के बीच आपसी मतभेद भी चल रहा था। इस बात की पुष्टि पुलिस आयुक्त डॉक्टर कौस्तुभ शर्मा ने की। 

अधिकारी जानकारी देते डॉक्टर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि केस शुरू से ही काफी हाई प्रोफाइल था। इस केस को सुलझाने के लिए विभिन्न टीम का गठन किया गया। तकनीकी टीम की मदद से कातिल तक पहुंचा गया। कथित अपराधी को लुधियाना की एक कालोनी से उसके आवास पर पकड़ा गया। पूछताछ शुरू हुई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। जांच में सामने आया कि कातिल की बहन की शादी पूर्व आयकर अधिकारी के छोटे बेटे साथ वर्ष 2008 में हुई। वह कनाडा में रहता है। बताया कि उसकी बहन को परिवार हमेशा तंग करता था। बहन ने इस बारे, उसके साथ जिक्र किया। कई बार समझाया , किंतु नहीं मानें तथा फैसला लिया कि वह उन्हें दुनिया से खत्म कर देंगा। इसलिए दीवार फांदकर उनके घर गया तो दोनों का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। मौके से फरार हो गया।  

कुछ समय पहले आया था पंजाब

पता चला है कि कथित अपराधी कुछ समय पहले लुधियाना आया था। यहां की एक कालोनी में उसका आवास है। शिक्षा तथा जन्म दोनों ही लंदन में हुई। शादी लुधियाना में हुई थी। बताया जा रहा है कि कथित अपराधी विदेश भागने की फिराक में था, जबकि पुलिस ने पहले ही उसे दबोच लिया। वर्ष 2020-21 में कोविड-19 होने की वजह से पंजाब नहीं आ सका। 

100% LikesVS
0% Dislikes