फर्जी नॉर्थ इंडिया का सीबीआई निदेशक गिरफ्तार…….नेता, पुलिस अधिकारियों को धमकाया करता था.. स्विफ्ट कार से फर्जी नेम प्लेट भी बरामद

Close up of male hands in bracelets behind back

एसएनई नेटवर्क.लुधियाना। 

पंजाब के लुधियाना में खुद को नॉर्थ इंडिया का सीबीआई निदेशक बताकर नेताओं और पुलिस अधिकारियों को धमकाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने दबोचा है। थाना जमालपुर की पुलिस ने उसे जमालपुर चौक के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की स्विफ्ट कार से फर्जी नेम प्लेट भी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में बस्ती जोधेवाल स्थित इंद्रा कालोनी निवासी रुपिंदर कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।


जांच अधिकारी एएसआई गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी जमालपुर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी स्विफ्ट कार में बैठा है और खुद को नॉर्थ इंडिया का सीबीआई निदेशक बताता है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नेम प्लेट बरामद की, जो उसने पुलिस के रंग जैसी ओहदे की प्लेट बनवा रखी थी।


नेताओं पर दबाव डालता था 
गुरबचन सिंह ने बताया कि आरोपी खुद को निदेशक बता नेताओं पर दबाव डालता था और पुलिस अधिकारियों को धमकाने की कोशिश करता था। आशंका है कि आरोपी ने लोगों को भी डरा धमका कर पैसे ऐंठे हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने प्लेट कहां से बनवाई है? बरामद कार किसकी है? इसके साथ-साथ टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी पहले कितने लोगों को धमकी दे चुका है और कितने पैसे ठगे हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes