बड़ी खबर…निहंग सिंहों ने युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी…पीड़ित परिवार ने हाईवे जाम कर थाना के समक्ष दिया धरना….स्थिति तनावपूर्ण

घटनाक्रम पंजाब की राजधानी लुधियाना के अधीन क्षेत्र समराला का

एसएनई नेटवर्क.लुधियाना। 

यहां के एक नौजवान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वाक्यात पंजाब की आर्थिक राजधानी लुधियाना के अधीन तहसील समराला से जुड़ा है। आरोप है कि हत्या लगभग 25 निहंग सिंहों ने की। मृतक 22 वर्षीय अवतार सिंह पर निहंग सिंह को शक था कि उनकी समुदाय की लड़की को गायब किया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। वाक्यात सोमवार दोपहर का बताया जा रहा है। गुस्से में परिजनों तथा गांववालों ने हाईवे जाम कर थाना समराला के समक्ष धरना लगा दिया। मांग की कि निहंग सिंहों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। स्थित काफी तनावपूर्ण बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, समराला क्षेत्र का रहने वाले अवतार सिंह एक युवक भारी संख्या में आए निहंग सिंहों ने घर से उठा लिया। परिवार वाले निहंग सिंहों के समक्ष हाथ जोड़कर बेटे को छोड़ देने की गुहार लगाते रहें। लेकिन, किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। अपनी गाड़ी में बंधक बैठा कर बेटे का अपहरण कर लिया। गांव मंजाली कलां की तरफ ले गए। आरोप लगाए कि वहां पर निहंग सिंहों ने थर्ड डिग्री का उनके बेटे पर प्रयोग किया। वह उसे छोड़ देने की गुहार लगाता रहा। लेकिन किसी निहंग सिंह ने कोई तरस नहीं किया। दोपहर बाद युवक को घर पर छोड़ गए। लेकिन कुछ समय उपरांत युवक ने दम तोड़ दिया।

गुस्साए, परिजन तथा गांव वाले इकट्ठा होकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। सभी ने हाईवे जाम कर दिया। थाना के समक्ष विशाल धरना लगा दिया। बताया जा रहा है कि धरना में महिलाओं की काफी संख्या है। पुलिस प्रशासन तथा शासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने निहंग सिंहों के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

उधर, पुलिस ने अपना बयान जारी करते कहा कि परिजनों के बयान कलमबंद कर लिए गए है। जल्द ही कथित अपराधियों के खिलाफ कानून के मुताबिक मामला दर्ज कर लिया जाएगा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के पीछे असल वजह क्या रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। पीड़ित परिवार को इंसाफ कानून के मुताबिक दिया जाएगा।  

100% LikesVS
0% Dislikes