मंगेतर के साथ हुआ विवाद…पहले मारी उसे गोली…फिर आगे जाकर खुद को गोली मार कर ली आत्महत्या

प्रतीकात्मक तस्वीर

एसएनई नेटवर्क.खन्ना/लुधियाना।

यहां के युवक ने अपनी होने वाली बीवी को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। थोड़ी दूरी पर युवक ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटनाक्रम खन्ना के गांव कोटला बडी में दोपहर बाद का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी। वारदात को अंजाम देसी कट्टा के साथ दिया गया। इस बात की पुलिस ने पुष्टि की। फिलहाल, इलाका में इस वारदात को लेकर काफी तनावपूर्ण है। 

पुलिस को दिए बयान में मृतक मनीषा के माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी की सगाई सनी नामक लड़के से हुई थी। कुछ समय तक दोनों की शादी होना तय हो चुकी थी। हम दोनों एक ईंट के भट्ठें में मेहनत मजदूरी का काम करते है। शुक्रवार की दोपहर सनी उनके घर आया। सनी ने उन्हें बाहर जाने के लिए बोला। हम लोग बाहर चले गए।

भीतर से गोली चलने की आवाज आई। अंदर जाकर देखा तो बेटी खून से लथपथ जमीन पर गिरी थी। जोर-जोर चीखने के आवाज सुन कर लोग इकट्ठा हुए तो सनी वहां से भाग गया। सनी ने भाग कर आगे जाकर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल दोनों के शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिए गए। दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इस बारे पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। मौके से उन्हें एक देसी कट्टा बरामद हुआ। कहां से लेकर आया गया, उसके बारे भी पता लगाया जा रहा है।

100% LikesVS
0% Dislikes