एसएनई नेटवर्क.लुधियाना।
दिवंगत टकसाली हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या उपरांत पंजाब पुलिस काफी सतर्क हो चुकी हैं। वह किसी प्रकार से चूक नहीं करना चाहती हैं, इसलिए, जो हिंदू नेता देश विरोधी ताकतों के निशाने पर है, उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया हैं। लुधियाना के रहने वाले शिवसेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित अरोड़ा का सुरक्षा घेरा बढ़ाने के साथ-साथ बुलेट प्रूफ जैकेट पहना दी गई। अब, गले से लेकर पेट तक अरोड़ा सुरक्षित है।
खालिस्तानियों की हिट लिस्ट में अरोड़ा
अमित अरोड़ा भी खालिस्तानियों की हिट लिस्ट में है। 2016 में अमित अरोड़ा पर हमला हो चुका है। वहीं अब सुधीर सूरी की मौत के बाद अमित अरोड़ा को नजरबंद कर दिया गया था। उन्हें अमृतसर जाने से भी रोक दिया था। लगातार जिला पुलिस अमित अरोड़ा से संपर्क साधे हुए है।
बता दें कि 2 फरवरी 2016 रात को वह रोजाना की तरह फैक्ट्री से निकलने के बाद बस्ती जोधेवाल में सूप पीने गया था। वहां उसकी गर्दन पर गोली लगी और उसे सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 22 जून को पुलिस ने उसी को आरोपी बनाकर अरेस्ट कर लिया था।

