ED ACTION–इस ट्रेवल एजेंट के यहां दबिश, इतने चल रहे केस, इतने लाख की संपत्ति कर ली अटैच, जांच-पड़ताल में यह बड़ी बात आई सामने

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 


विदेश भेजने के नाम पर कई लोगों से धोखाधड़ी करने वाले लुधियाना के ट्रैवल एजेंट नितिश घई के खिलाफ अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी एक्शन लेना शुरु कर दिया है। लुधियाना और जालंधर समेत कई थानों में 100 से अधिक धोखाधड़ी समेत विभिन्न मामलों में नामजद नितिश घई के मामले की जानकारी दोनों जिलों की पुलिस ने ईडी को भी दी थी। इसके बाद ईडी ने कार्रवाई शुरू की।


बताया जा रहा है कि ईडी ने नितिश घई की करीब 58 लाख रुपये की प्रापर्टी अटैच की है। ट्रैवल एजेंट नितिश घई ने 2015-16 में लोगों को विदेश भेजने का कारोबार शुरू किया था। उसने लोगों से विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की। इसके बाद कई लोगों ने पुलिस को शिकायत दी। आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र लांबा ने जब ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की तो नितिश घई पर विभिन्न थानों में 100 से अधिक मामले दर्ज किए गए।


इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कुछ समय बाद जालंधर पुलिस ने नितिश घई को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान सामने आया कि नितिश घई और उसके परिवार ने चार से पांच साल में करोड़ों रुपये की प्रापर्टी बनाई है। बताया जा रहा है कि जालंधर पुलिस ने ईडी को पत्र लिख जांच करने को कहा था। इसके बाद लुधियाना में नीतिश घई के खिलाफ शिवसेना ने कई दिनों तक मोर्चा खोल रखा था।


इसके बाद लुधियाना पुलिस ने भी ईडी से जांच का पत्र लिखा था। बता दें कि नितिश घई ने कई मामलों में समझौते भी कर चुका है। मगर कई मामलों में वह जमानत पर है। सूत्र बताते है कि ईडी ने लुधियाना में उसकी करीब 58 लाख रुपये की प्रापर्टी अटैच की है। अब ईडी आगे की जांच करने में जुटी है।

100% LikesVS
0% Dislikes