एसएनई नेटवर्क.गोबिंदगढ़ (लुधियाना)।
उद्योगिक शहर मंडी गोबिंदगढ़ के घनी आबादी वाले इलाके सुभाष नगर से दिन दिहाडे पिस्तौल की नोक पर 50 लाख रुपए की लूट की गई है। इस घटना को 3 नौजवानों ने एक स्पलैंडर मोटरसाइकल पर शनिवार बाद दोपहर अंजाम दिया है। घटना के तुरंत बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया और लूट की घटना बारे मालिकों ने पुलिस को सूचना दी।
बाइक पर 3 लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम
मौके से मिली जानकारी के अनुसार श्री कृष्णा अलॉयज के वर्कर यहां के धर्म मिल रोड नजदीक सतनाम ढाबा के पास से करीब 50 लाख रुपए अपनी पेमेंट लेकर आए थे,जैसे ही वह मोतिया खान इलाके से होकर सुभाष नगर में अपने दफ्तर पर पहुंचे तो उनके पीछे लगे चार नौजवान एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आए और पिस्तौल की नोक पर उनसे कैश लेकर फरार हो गए।

