एसएनई नेटवर्क.लुधियाना।
शहर में अपराध हो जाना अब आम बात हो चुकी है। नया तथा ताजा मामला पंजाब की आर्थिक राजधानी लुधियाना से जुड़ा है। आयकर विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी तथा उनकी पत्नी को कुछ अज्ञात हत्यारों ने घर में धावा बोलकर तेजधार हथियारों के साथ बेरहमी से हत्या कर दी। घटनाक्रम बुधवार की देर रात का बताया जा रहा है। उस समय दंपत्ति अपनी बेटी से फोन पर बातचीत कर रहे थे। बेटी की सूचना पर पुलिस आयुक्त सहित भारी संख्या में संबंधित थाना की पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची। खून से लथपथ सुखदेव सिंह तथा पत्नी गुरप्रीत का शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। फॉरेंसिक टीम की मदद से हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पास में लगे सीसीटीवी कैमरा भी खंगाले जा रहे है।
बुधवार की देर रात यहां की एक पाश कालोनी में रहने वाला दंपत्ति अपनी बेटी से फोन पर बातचीत कर रहा था। वाक्यात लगभग 11 बजे का बताया जा रहा है। इस दौरान दो हत्यारे घर की दीवार को फांद कर भीतर घुस जाते है। दोनों पर तेजधार हथियार से वार कर दिए जाते है। हत्या करने के उपरांत, वहां से हत्यारे फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मरने वालों के एक पड़ोसी ने हत्यारे को दीवार दीवार फांद कर जाते समय देख लिया। पुलिस स्केच टीम की मदद से उसका हुलिया तैयार करवा रही है। हत्या किस वजह से की गई, इस बारे पुलिस ने कोई भी बात स्पष्ट नहीं की। इतना, जरूर कहा कि उनकी जांच हर पहलू पर चल रही है। दावा किया कि जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रतीकात्मक तस्वीर