LUDHIANA NEWS–पिटबुल कुत्ते का महिला पर हमला….15 मिनट तक महिला की बाजू को जबड़े में दबाकर रखा

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

एक पिटबुल कुत्ते ने महिला पर हमला कर दिया। मामला, पंजाब के लुधियाना में स्थित  किदवई नगर इलाके का बताया जा रहा हैं। पता चला है कि कुत्ते ने करीब 15 मिनट तक महिला की बाजू को जबड़े में दबाकर रखा। महिला खूब चिल्लाती रही। मगर किसी ने उसे छुड़ाने की हिम्मत नहीं दिखाई।  


कुछ देर बाद लोगों ने हिम्मत दिखा कुत्ते पर लाठी से हमला किया। मगर पिटबुल ने 15 मिनट तक महिला की बाजू को पकड़ रखा था। कुत्ते के छोड़ने पर महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी पहचान रितू के रूप में हुई है।


महिला ने बताया कि वह बैंक से घर लौट रही थी। दोपहर करीब 1 बजे जब वह गली से गुजर रही थी तभी एक घर से पिटबुल कुत्ता बाहर निकला। उसने आते ही बाजू पकड़ ली। महिला के चीखने-चिल्लाने पर लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने लाठी से कुत्ते पर कई वार किए लेकिन उसने नहीं छोड़ा।

100% LikesVS
0% Dislikes