वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
तिहरे हत्याकांड को सुलझाने का पुलिस ने दावा किया। इस दावे की पुष्टि, डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने अपने ट्विटर पर साझा की। उन्होंने, इस बात का भी दावा किया कि इस हत्याकांड से जुड़े एक कथित अपराधी को लुधियाना पुलिस ने पकड़ लिया। 12 घंटा में मामले को सुलझाने का भी दावा किया गया।
बताया जा रहा है कि मरने वाले 3 सदस्य थे। लुधियाना के सलेम टाबरी में तीनों बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बारे तीसरे दिन पता लगा था, जब पुलिस ने तीनों के शव घर से बाहर निकाले थे। बताया जा रहा है कि कथित अपराधी को पुलिस तकनीकी विधि से पकड़ा हैं। सूत्रों से इस बात का भी पता चला है कि हत्या को अंजाम देने वाला , मृतकों का काफी करीबी था। घर की हर जानकारी का पता रखता था। किस वजह से हत्या को अंजाम दिया गया, इस बारे अभी पुष्टि नहीं हो पाई। मृतकों के रिश्तेदार विदेश से आ चुके हैं।
ऐसे पता चला था घटना के बारे
घटना का पता उस समय चला जब शुक्रवार सुबह दूध देने वाला आया। उसने अंदर जाकर देखना चाहा तो दरवाजा अंदर से बंद था। संदेह होने पर लोगों ने दरवाजा खोला तो अंदर तीनों के शव खून से लथपथ पड़े थे। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

