एसएनई नेटवर्क.लुधियाना।
पिछले दिनों एक खाकीधारी दरोगा की विभाग को बदनाम करने वाली करतूत सामने आने पर पुलिस विभाग ने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, कथित अपराधी पुलिस विभाग के मुताबिक फरार बताया जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम की एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई थी। विभाग ने इस खाकी के दाग को मिटाने के लिए उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने का परिचय देकर जनता के बीच एक अच्छा संदेश दिया। इस बात की पुष्टि, विभाग के उच्च अधिकारी ने भी की।
क्या था प्रकरण
दरअसल, पिछले दिनों एक ऑटो ड्राइवर से ऑटो छोड़ने के नाम पर ASI गुरमीत सिंह को 2500 रुपए रिश्वत के रुप में लिए थे। अब दोबारा गुरमीत उससे 2500 मांग रहा है। उसने 1500 रुपए के नोटों की फोटो कॉपी कराकर ASI को सौंप दिए। बाद में शिकायत पुलिस अधिकारियों को दी।

