ब्यूरो इंचार्ज.एसएनई न्यूज़. मानसा।
यहां पर एक बहुत दर्दनाक मौत हुई हैं। एक परिवार ने आर्थिक तंगी की वजह से नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। मरने वालों में 36 वर्षीय सुरेश कुमार, 34 वर्षीय पत्नी काजल रानी, 10 वर्षीय बेटे हर्ष कुमार के तौर पर हुई। सभी मरने वाले पंजाब के जिला मानसा के रहने वाले हैं। गोताखोर की मदद से नहर से शव बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिए। घटना के बारे मृतक परिवार के करीबीयों को इतलाह दे दी गई। जानकारी सामने आई है कि इस हादसे में सारा परिवार उजड़ गया। आंसू बहाने के लिए कोई शेष नहीं रहा हैं। क्षेत्र में मातम का माहौल हैं। बताया जा रहा है कि घटनाक्रम शुक्रवार सायं की हैं। पुलिस को इस मामले में मृतक परिवार द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट भी हासिल हुआ। उसमें साफ तौर पर लिखा गया है कि आत्महत्या आर्थिक तंगी की वजह से की गई।
प्रारंभिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि मृतक एक छोटा व्यापारी था। मेहनत कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। कुछ समय से व्यापार काफी कम हो गया था। कई जगह से ऋण ले लिया था। पैसे लेने वाले , उसे तंग परेशान करते थे। हालांकि, सुसाइड नोट में तंग परेशान करने वाले किसी शख्स के नाम विवरण नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस को नदी के पास मृतक का मोटरसाइकिल बरामद हो गया। शव मोड खुर्द के पास बरामद हुए। पुलिस इस मामले को लेकर गहनता से जांच पड़ताल कर रही हैं।
10 का लिय़ा ऋण…वसूलने वाले ने धोखे से चेक में भर दिया 4 लाख
बताया जा रहा है कि मृतक सुरेश कुमार ने किसी जानकार से कुछ समय पहले उससे 10 हजार रुपए ऋण लिया था। ऋण देने वाले ने सुरेश का एक खाली चेक ले लिया। धोखे के साथ ऋण देने वाले ने सुरेश के चेक में 4 लाख रुपए की रकम भर दी। जब, सुरेश को इस बात का पता चला तो उसने ऋण देने वाले का विरोध भी किया। उल्टा , सुरेश को धमकाने लगा कि वह चेक को बाउंस कराकर अदालत में केस कर देंगा। इस बात से मृतक परेशान रहने लगा। इसी वजह से, उसने परिवार सहित आत्महत्या कर ली। जबकि, पुलिस को मिले सुसाइड नोट में किसी शख्स का नाम नहीं लिखा गया। पुलिस कह रही हैं अगर परिवार इस आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार ठहराते है तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई कर दी जाएंगी।