वरिष्ठ पत्रकार.मोगा।
4 युवकों को 3 पेट्रोल बम सहित गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई मोगा पुलिस द्वारा की गई। प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया वह जिला फरीदकोट के रहने वाले हैं। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना, इन्हे टारगेट दिया गया था। सभी के खिलाफ मोगा के बाघा पुराना थाना में मामला दर्ज कर लिया गया हैं। इस बात की जानकारी, पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने दी। पिछले दिनों एक दुकान पर पेट्रोल बम से किया गए हमले को भी इसके साथ जोड़ कर देखा जा रहा हैं।
…समझिए, इस रिपोर्ट में पूरा मामला
दरअसल, मोगा पुलिस ने हाल ही घटना को देखते हुए पूरे शहर में सख्ती से नाकाबंदी अलग अलग क्षेत्र में कर रखी हैं। बाघा पुराना क्षेत्र के अधीन थाना की कुछ दूरी पर पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। पुलिस ने एक फरीदकोट नंबर का संदिग्ध मोटरसाइकिल देखा। टीम ने उन्हें रोकने का इशारा दिया।
बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर 3 युवक सवार थे। प्राथमिक समय में उन्होंने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया, लेकिन, टीम ने उन्हें मुस्तैदी के साथ पकड़ लिया। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ आरंभ हुई तो उन्होंने बताया कि उन्हें उक्त क्षेत्र में पेट्रोल बम से बड़ी वारदात को अंजाम देने का टारगेट दिया गया। काम किसके इशारे पर कर रहे थे। कौन-कौन लोग इस साजिश का हिस्सा थे, पुलिस ने हर पहलू पर जांच आरंभ कर दी। जांच का गंभीर विषय होने की वजह से पुलिस ने पकड़े गए कथित अपराधियों की पहचान को फिलहाल के लिए गोपनीय रखा हैं। प्रेस वार्ता किसी भी समय पुलिस के शीर्ष अधिकारी कर सकते है। ऐसा विभाग के विश्वसनीय सूत्र ने कंफर्म किया हैं।

