मोगा थाना ब्लास्ट केस….हमले में महिलाएं भी शामिल….सभी गिरफ्तार…पूछताछ में इस बात का हुआ खुलासा

BLAST-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.MOGA.

सदर थाने पर हुए हैंड ग्रेनेड हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुख्य आरोपी सहित कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ सख्त आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया है।

सभी आरोपी पड़ोसी जिले फिरोजपुर के रहने वाले

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए सभी आरोपी पड़ोसी जिले फिरोजपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 13 आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया। अदालत ने मामले की गंभीरता और आगे की पूछताछ के लिए सभी आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब इनसे हमले के पीछे के मास्टरमाइंड और टेरर लिंक को लेकर पूछताछ करेगी।

वारदात 8 जुलाई की

यह सनसनीखेज वारदात 8 जुलाई की सुबह घटित हुई थी। मोगा-फिरोजपुर रोड पर स्थित सदर थाने को निशाना बनाकर सुबह करीब 3:15 बजे एक जोरदार धमाका किया गया। सूत्रों के मुताबिक, दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवक थाने के बाहर पहुंचे और उन्होंने अंदर हैंड ग्रेनेड फेंक दिया। धमाका इतना तेज था कि आसपास का इलाका दहल गया। हालांकि, गनीमत यह रही कि विस्फोट में इस्तेमाल किया गया ग्रेनेड कम क्षमता (लो-इंटेंसिटी) का था, जिसके कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई पुलिसकर्मी हताहत हुआ।

धमाके से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए

धमाके के तुरंत बाद थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाई और फौरन वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की इत्तिला दी।सूचना मिलते ही आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को सील कर दिया। सुरक्षा के लिहाज से तुरंत थाने का मुख्य प्रवेश द्वार (मेन गेट) बंद कर दिया गया। मामले की जांच के लिए स्पेशल फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कई घंटों तक बारूद और धमाके से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।

पूर्व में ग्रेनेड हमले की आधिकारिक पुष्टि करने से परहेज किया था

शुरुआती दौर में पुलिस अधिकारियों ने कैमरे के सामने इस ग्रेनेड हमले की आधिकारिक पुष्टि करने से परहेज किया था, लेकिन यूएपीए के तहत हुई इन 13 गिरफ्तारियों ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा एजेंसियां इसे एक सोची-समझी आतंकी या असामाजिक गतिविधि मानकर जांच कर रही हैं। रिमांड के दौरान इस हमले के पीछे की बड़ी साजिश का खुलासा होने की उम्मीद है।###USA###UK###CANADA###BLAST-ACCUSED-ARRESTED-AT-MOGA###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes