BIG NEWS…..इस अंधे प्यार ने उठाया वो कदम……जिससे हर कोई है दंग

LADIES SUICIDE SNE NEWS IMAGE (THROUGH SOCIAL MEDIA)

वरिष्ठ पत्रकार.मोगा। 

प्यार में अंधे एक प्रेमी जोड़े ने बहुत बड़ा कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि प्रेमी-प्रेमिका (दोनों) ने जहर निगल लिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। महिला 2 बच्चों की मां थी, जबकि, युवक कुंवारा बताया जा रहा है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों के शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। घटनाक्रम, जिला मोगा का बताया जा रहा है। फिलहाल, आत्महत्या के लिए कोई कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। 

क्या है पूरा मामला..जानिए, इस रिपोर्ट में….?

मोगा के गांव चड़िक में वीरवार दोपहर गिल रजवाहा नहर से साथ गुजरती पटरी पर युवक और महिला ने कीटनाशक दवा निगल ली। वहां से गुजर रहे गांव के सरपंच ने दोनों को बेसुध हालत में देखा और तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।


मृतक युवक की पहचान 28 वर्षीय जसविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो चड़िक गांव का निवासी था और दर्जी का काम करता था। वह अविवाहित था। वहीं महिला की पहचान जस्सू जस्सी के रूप में हुई है। उसकी शादी कई साल पहले चड़िक गांव में हुई थी। महिला के एक बेटा और एक बेटी है। करीब ढाई साल पहले महिला और जसविंदर के बीच प्रेम संबंध बन गए थे, जिसके चलते उसका अपने पति से तलाक हो गया था। पुलिस ने बताया कि दोनों की पहचान हो चुकी है। मौत का कारण अभी पता नहीं लगा और आगे की कार्रवाई मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर की जाएगी।

100% LikesVS
0% Dislikes