BREAKING NEWS…..घेर लिया किसानों ने सीएम मान, पुलिस ने डाल दिया जेल, हर-जगह प्रत्याशियों का हो रहा विरोध

वरिष्ठ पत्रकार.मोगा। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान की रैली का विरोध करने वाले किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार करने वाले किसानों की संख्या पार है। रैली पंजाब के जिला मोगा में स्थित बाघापुराना में आयोजित की गई थी। वह यहां पर सांसद प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे थे। पता चला है कि किसानों ने मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी के खिलाफ खूब नारेबाजी भी की। माहौल काफी तनावपूर्ण रहा। समय रहते पुलिस प्रशासन ने हालात पर काबू पा लिया। दरअसल, किसान संगठन पंजाब की कई राजनीतिक पार्टियों का विरोध कर रहे है, इतना ही नहीं प्रत्याशियों को प्रचार भी नहीं करने दिया जा रहा है। खासकर, भाजपा तथा आप के प्रत्याशियों को किसानों का विरोध झेलना पड़ रहा है। 


किसान नेता कहा कि हम सभी किसान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से अपने सवालों के जवाब लेने आए थे, परंतु पुलिस ने उन्हें रैली स्थल पर पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आम लोगों के साथ धक्का कर रही है। अक्सर भगवंत सिंह मान यह कहते हैं कि यह सरकार आम लोगों की  है, लेकिन शर्म की बात है अब सरकार आम लोगों को ही दबाने में जुटी है। किसी भी व्यक्ति को अपने सवाल पूछने का हक तक नहीं दे रही।


सीएम सीख
चुके राजनीति

सीएम मान ने राजनीति का दांव पेच चलते हुए आम लोगों के पास अपना काफिला रोक दिया तथा उनसे उनकी समस्याओं के बारे पूछना शुरु कर दिया। इतना ही नहीं, अधिकारियों से सीधे फोन पर लेकर आम लोगों की समस्या को पहल के आधार पर हल करने का फरमान जारी कर दिया। इससे एक बात साफ हो जाती है कि अब मान राजनीति सीख चुके है तथा उन्हें मालूम पड़ चुका है कि कैसे एक तीर से 2 निशान कैसे लगाते हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes