BREAKING-NEWS…पंजाब के इस शहर में हुआ धमाका…..जानिए, किस दुकान के बाहर हुआ यह हादसा…..?

BLAST-IMAGE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.मोगा। 

पंजाब के मोगा से बहुत बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि वहां पर एक दुकान में पेट्रोल बम से धमाका किया गया। वारदात को अंजाम देने वाले पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुके हैं। यहां पर धमाका हुआ, वह साइकिल की बताई जा रही हैं। दुकानदार डिंपल बंसल के बयान पर 2 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। 

क्या है पूरा मामला…जानिए, खास रिपोर्ट में….?

मोगा के गांव माड़ी मुस्तफा में शनिवार देर शाम साइकिल व सेनेटरी सामान की दुकान पर बाइक सवार 2 युवकों ने पेट्रोल बम फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के उपरांत वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। हालांकि इस हमले में किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। जबकि, इस घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। 

वहीं, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान मालिक डिंपल बंसल के बयान के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गौरतलब है कि गांव माड़ी मुस्तफा में पिछले कुछ दिनों से लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले एक सुनार की दुकान और उससे पहले एक किराना स्टोर पर भी फायरिंग की घटनाएं हुई थीं।

100% LikesVS
0% Dislikes