MYSTERIOUS NEWS…….ऐसा, क्या हुआ बच्ची का शव फंदे से लटके मिला…आत्महत्या या फिर हत्या, इस रिपोर्ट में पढ़े…?

death-pictures-4

SNE NETWORK.MOGA.

मोगा के थाना सिटी क्षेत्र की मेखां वाली गली स्थित क्वार्टरों में एक प्रवासी मजदूर परिवार की 9 वर्षीय बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। यह परिवार मूल रूप से बिहार का निवासी बताया जा रहा है, जो मोगा में मजदूरी करता है।

क्वार्टर के बाहर फंदे पर लटकी मिली बच्ची

बच्ची अपने क्वार्टर के बाहर फंदे पर लटकी मिली। बच्ची की पहचान सरिता साहनी की बेटी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। घटनास्थल पर डीएसपी सिटी जतिन्द्र सिंह, थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार और पुलिस टीम पहुंची।

घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के मजदूरों व स्थानीय लोगों से पूछताछ कर सुराग जुटाने का प्रयास किया। डीएसपी सिटी जतिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू

स्थानीय लोगों में यह चर्चा है कि बच्ची की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया हो सकता है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने पुष्टि की कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।###USA###UK###SUICIDE-NEWS-LUDHIANA###CANADA###@

100% LikesVS
0% Dislikes