वरिष्ठ पत्रकार.मोगा।
मोगा में पड़ोसियों में खूनी संघर्ष की वजह से एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान बलजीत सिंह (35) के तौर पर हुई है।बताया जा रहा है कि विवाद की असल वजह गली में बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ था और फिर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। घटना मोगा के गांव फतेहगढ़ कोरोटाना की है।
तेजधार हथियारों से किया हमला
जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल खड़ी को लेकर हुए विवाद में करीब 10–12 हमलावर हथियारों के साथ एक परिवार पर टूट पड़े। आरोपियों ने पहले पीड़ित परिवार के घर का गेट तोड़ने की कोशिश की और जब परिवार के लोग बाहर आए तो उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में दो भाई गंभीर जख्मी हो गए। गंभीर रूप से जख्मी बलजीत सिंह (35) को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरे गंभीर घायल संदीप सिंह का उपचार जारी है।
उधर, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि झगड़े में संदीप सिंह और बलजीत सिंह पर तलवार और लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान दलजीत सिंह की मौत हो गई। संदीप सिंह के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

