वरिष्ठ पत्रकार.मोगा।
पंजाब के मोगा में स्थित कोट ईसे खां से बहुत बड़ी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर शादी के डीजे दौरान गोलियां चल गई। गोली दूल्हे के मामेरा भाई को लगी है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार उपरांत उसे फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। घायल की पहचान आकाशदीप के तौर पर हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर केस की पड़ताल आरंभ कर दी। किसी के गिरफ्तारी के बारे कोई पुष्टि नहीं हुई।
जानिए, क्या था पूरा मामला
गांव खोसा निवासी सन्नी ने बताया कि आकाशदीप की बुआ के बेटे सागर की शादी थी। इसी सिलसिले में जागो और डीजे कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम के दौरान सभी युवक शराब के नशे में डीजे पर गानों पर नाच रहे थे। इसी बीच आकाशदीप ने डीजे संचालक से अपनी पसंद का गाना चलाने को कहा। इस पर वहां मौजूद मनी उर्फ विलियम नामक युवक से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर विलियम ने गुस्से में आकर 2 गोलियां चला दीं। इनमें से एक गोली आकाशदीप के घुटने में लगकर आर-पार हो गई।

