वरिष्ठ पत्रकार.मोगा।
पंजाब के मोगा में सीनियर कांग्रेस नेता को गोली मार दी गई। 2 हमलावरों ने घर के अंदर घुसकर उन्हें गोलियां मारीं। इसके बाद जख्मी हालत में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि उन पर 2-4 राउंड फायरिंग की गई। गोली उनके हाथ-पांव पर लगी। वारदात से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब तेजी से वायरल हो रही हैं। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धारा के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया। इस बात की पुष्टि एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने की।

घटना के उपरांत क्या कहां कांग्रेसी LEADER ने….सुनिए उनकी जुबानी
नेता ने बताया कि उन पर कुछ समय से खतरा बना हुआ था। इसके बारे पुलिस के उच्च अधिकारियों को एक लिखित तौर पर अपनी शिकायत भी दर्ज कराई थी। उनकी सुरक्षा की मांग की थी। लेकिन, उन्होंने इस बात को काफी हल्के में लिया। पूछने पर पुलिस ने कोई ठोस उत्तर नहीं दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में किसी पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। परिवार के बयान दर्ज करने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

