PUNJAB-BREAKING..शूटरों को विदेश भेजने का दिया लालच….एक मां ने अपने बेटे पर चलवाई गोलियां….अब सब है सलाखों के पीछे…..?

GUNSHOT-LATEST-IMAGE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.मोगा। 

गांव मानुके में हुई फायरिंग की वारदात का मोगा पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने महिला सहित 3 शूटर को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते जसकरनदीप सिंह के घर पर 3 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित के बयान पर थाना निहाल सिंह वाला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

..जानिए, जांच में क्या सामने आया


जांच के दौरान सीआईए स्टाफ मोगा और थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने 25 सितंबर को घटना में शामिल तीन शूटर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितवीर सिंह, प्रितपाल सिंह और रुपिंदर सिंह (निवासी लुधियाना) के रूप में हुई है। इनके कब्जे से एक पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है।


पूछताछ में खुलासा हुआ कि गांव धूरकोट निवासी सुखदीप सिंह ने पुरानी रंजिश के चलते जसकरनदीप सिंह की हत्या की साजिश रची थी। सुखदीप सिंह की माता सरबजीत कौर ने पहले रेकी की और शूटरों को अपने घर पर ठहराया। बाद में जसकरनदीप सिंह के घर की पहचान करवाई, जिसके बाद शूटर ने फायरिंग की। गिरफ्तार तीनों शूटरों की उम्र लगभग 21-22 वर्ष है। उन्हें विदेश भेजने का लालच देकर वारदात को अंजाम दिलाया था।

100% LikesVS
0% Dislikes