RAPE…ये पिता नहीं, हवस का दरिंदा निकला……3 साल तक करता रहा बेटी के साथ गलत काम…….मां की गुहार……चढ़ा दो, उसे फांसी पर….?

RAPE VICTIM IMAGE CREDIT BY SNE NEWS

वरिष्ठ पत्रकार.मोगा। 

एक हवस के दरिंदे ने अपनी बेटी को भी नहीं छोड़ा है। लगभग 3 साल तक बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। इतना ही नहीं, किसी को इस घिनौनी हरकत का जिक्र नहीं करने के पीछे जान से मारने की धमकी देता रहा। बताया जा रहा है कि वह पीड़िता का सौतेला पिता है। उसकी मां ने दूसरी शादी की थी। पीड़िता की मां के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मां ने देश के कानून से अपने पति के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की। यह घटना पंजाब के जिला मोगा से जुड़ी है। गिरफ्तारी की अभी पुष्टि नहीं हुई। 

पुलिस के बयान में 15 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुछ साल पहले उसकी मां ने आरोपी से दूसरी शादी की थी। उस समय वह 13 साल की थी। लगभग तीन साल पहले उसकी मां का फरीदकोट के सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। मां अस्पताल में तीन दिन भर्ती रही। इसके बाद वह एक करीबी रिश्तेदार के घर रहने चली गईं। इसी दौरान उसके सौतेले पिता ने कई दिनों तक उसके साथ गलत काम किया। इतना ही नहीं, पिछले तीन साल से वह लगातार उसके साथ ऐसा कर रहा है। अब, जब उसे काफी तकलीफ होने लगी, तब उसे समझ आया कि उसके साथ क्या गलत हो रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)एफ, 64(2)एम, 351 बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, शनिवार को जब आरोपी को पुलिस मोगा सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाने लाई तो पीड़िता की मां व अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए। उन्होंने गुस्से में आरोपी पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार गुस्से में कह रहा था कि आरोपी को पुलिस गोली मार दे। अस्पताल में हंगामा होते देख पुलिस आरोपी को वहां से ले गई।

75% LikesVS
25% Dislikes