TRAGEDY–इस हादसे से तबाह हो गया परिवार……….आंसू पोछने वाला नहीं बचा कोई, गम में डूबा यह क्षेत्र

वरिष्ठ पत्रकार.मोगा। 

इस दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में एक परिवार के 4 सदस्यों की मृत्यु हो गई, जबकि, बेटी की गंभीर हालत बताई जा रही है। हादसा, राजस्थान के श्रीगंगानगर में स्थित हाईवे का बताया जा रहा है। कार को सरकारी बस ने टक्कर मारी थी। मृतक परिवार पीछे पंजाब के जिला मोगा का रहने वाला है। यहां पर किसी रिश्तेदार के यहां आए थे। वापस घर जा रहे थे। सभी के शव सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए गए। इस हादसे में एक कनाडा की रहने वाली डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की भी जान गई। बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। बस यात्रियों में 5 के घायल होने की खबर है। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बस को अपने कब्जे में ले लिया। 

मृतकों की पहचान


मोगा जिले के बाघापुराना के अधीन क्षेत्र रहने वाले मृतकों की पहचान सूरज वीर सिंह (30), मनदीप कौर (28) (सूरज वीर सिंह की पत्नी), मां कुलदीप कौर (55 वर्षीय), भांजी की पहचान वाणी के तौर पर हुई। जबकि, बहन मनवीर कौर की हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ऐसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस चालक काफी तेज गति से आ रहा था। पीछे से किसी के बीच टक्कर मार कर आया था। कार चालक काफी कम गति से चल रही थी। बस चालक ने पीछे से कार के बीच टक्कर मार दी। हादसा इतना दिल दहला देने वाला था कि कार के परखच्चे उड़ गए। बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। बड़ी मुश्किल के साथ सभी को बाहर निकाला गया। 4 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार की पिछली सीट पर बैठी एक महिला की सांसे चल रही थी। उसे वहां के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। परिवार में मातम का माहौल है।   

100% LikesVS
0% Dislikes