VIRAL-VIDEO…नशे में झूमती युवती……ठीक से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था….पुलिस ने हिरासत में लेकर भेजा नशा छुड़ाओं केंद्र

DRUG-ADDICTED-GIRL-MOGA-2-IMAGE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.मोगा। 

VID-VIRAL-MOGA-DRUG-ADDICTED-GIRL-SNE

मोगा में नशे में झूमती युवती का वीडियो सामने आया है। वह इस कदर नशे में है कि उसे न कोई बात समझ आ रही है और न वह ठीक से खड़ी हो पा रही है। राहगीर ने वीडियो बनाते हुए उसके बारे में जानना चाहा लेकिन युवती कोई जवाब नहीं दे सकी। युवती ने कैप्री और शर्ट पहनी है। जैसे ही पुलिस को इसका पता चला तो युवती को हिरासत में लेकर नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती कर दिया गया। सोमवार को सामने आए इस वीडियो को लेकर पुलिस ने अब जांच शुरू कर दी है कि लड़की ने नशा कहां से लिया और इसकी चपेट में कैसे आई?


करीब 20 साल की लग रही युवती खंबे का सहारा लेकर खड़ी है। इस दौरान एक व्यक्ति वीडियो रिकॉर्ड करते हुए कहता है कि निगाह रोड खड़ी इस युवती ने नशा कर रखा है। वह युवती से पूछता है कि उसने क्या खाया। यह सुनकर युवती कोई जवाब नहीं देती और हाथ मुंह पर रख लेती है। व्यक्ति फिर पूछता है कि इतना ज्यादा नशा कर रखा है। अगर नशा किया तो घर में बैठो। वीडियो रिकॉर्ड होती देख युवती मुंह पर रुमाल का मास्क चढ़ा लेती है। इस पर व्यक्ति कहता है कि तू एक लड़की है, हमारी बहन है। इस पर युवती भी हां में सिर हिलाती है। व्यक्ति फिर पूछता है कि नशा क्यों कर रखा? इस पर युवती उससे दूर जाने की कोशिश करने लगती है।


युवक ने पूछा- उसका घर कहां है?: फिर वह बेबस होकर वीडियो बनाने वाले को देखने लगती है। व्यक्ति कहता है कि पंजाब में नशा बंद कराना जरूरी है, वर्ना इसी तरह हमारे बेटे-बेटी नशे में टुन होकर मोड़ पर खड़े मिलेंगे। व्यक्ति युवती को पूछता है कि उसका घर कहां है?। युवती कुछ बताने के बजाय वहां से चली जाती है। मोगा के DSP गुरप्रीत सिंह सरां ने कहा कि एक वीडियो सामने आया था। इसमें युवती ने नशा कर रखा है। इसके बाद SHO को भेजा गया। युवती को सिविल अस्पताल ले जाया गया। अब इसे कपूरथला में लेडीज के लिए बनाए नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती कराया जा रहा है।


बता दें कि इससे 4 दिन पहले लुधियाना के बस स्टैंड पर युवती नशे में झूमती दिख रही थी। युवती नशे में सुध बुध गवाएं बैठी थी। इस दौरान युवती नीचे बैठने की कोशिश करती है लेकिन आधी झुकी रह जाती है। इस दौरान वहां से काफी संख्या में वाहन गुजरते हैं। लोग भी पुलिस को बताने के बजाय तमाशबीन बनकर युवती की हरकतें देखते रहते हैं। हालांकि पुलिस ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया था कि शायद उसकी तबीयत ठीक नहीं थी।

100% LikesVS
0% Dislikes