VIRAL-VIDEO..युवक को पीटते-पीटते रहे बदमाश..मूकदर्शक बनकर बैठे रहे लोग…अब पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई

CRIME-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.MOGA.

युवक को पीटते आरोपी। - Dainik Bhaskar

युवक को पीटते आरोपी। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

मोगा जिले के समालसर गांव में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बाघापुराना के डीएसपी दलवीर सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी दलवीर सिंह सिद्धू ने बताया कि समालसर निवासी रुपिंदर सिंह पिंदी और राहुल सिंह ने अपने ही गांव के अमनप्रीत सिंह उर्फ जुगनू की पिटाई की। इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

युवक को पीटते समय की फोटो।

युवक को पीटते समय की फोटो। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। घायल अमनप्रीत सिंह को इलाज के लिए फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। डीएसपी दलवीर सिंह सिद्धू ने यह भी बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी झगड़ा हो चुका था और एक-दूसरे को धमकियां दी गई थीं। इस संबंध में पहले भी धारा 7/51 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें दोनों पक्षों को भारी राशि पर जमानत मिली थी। उन्होंने बताया कि अब पुलिस घायल युवक के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

युवक को हॉकी से पीटते आरोपी।

युवक को हॉकी से पीटते आरोपी। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

इसके साथ ही, पहले दर्ज मामले में आरोपियों की जमानत रद्द करवाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी और जमानत देने वालों से राशि वसूल की जाएगी। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

100% LikesVS
0% Dislikes