PUNJAB-कानून-व्यवस्था का हाल बुरा…..चैनल के कार्यालय से वरिष्ठ एंकर का अपहरण…..DGP से लेकर SSP जुटे जांच में…..जानिए, किस शहर का है मामला..?

ANCHOR-GURPIYAR-SINGH-FILE-IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.मोहाली। 

पंजाब की कानून व्यवस्था का इतना बुरा हाल हो चुका है कि अब प्रदेश के पत्रकारों का अपहरण किया जाने लग पड़ा है। ताजा मामला, मोहाली शहर से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि एक चैनल के वरिष्ठ पत्रकार गुरप्यार सिंह का अपहरण कर लिया गया। वारदात को अंजाम देने वाले 2 संदिग्ध निहंग बताए जा रहे है। सीसीटीवी कैमरा में वारदात कैद हो चुकी है। पंजाब पुलिस ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है।  SSP मोहाली ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है। फिलहाल अब तक कोई ठोस सुराग हासिल नहीं हुआ हैं। 

..कौन है वरिष्ठ पत्रकार गुरप्यार सिंह

वरिष्ठ पत्रकार गुरप्यार सिंह कनाडा के चैनल हमदर्द के लिए बतौर एंकर का काम करते है। वह पिछले काफी लंबे समय से इस दायरे के साथ जुड़े हैं। उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर सायं करीब 6 बजे 2 संदिग्ध मोहाली स्थित चैनल के कार्यालय पहुंचे । पहरावा दोनों ने निहंगों का डाला था। एंकर का कार्यालय से अपहरण कर लिया गया। बताया जा रहा है कि एक संदिग्ध की पहचान गुरदीप सिंह के तौर पर हो चुकी है, जबकि, अन्य की नहीं हुई। मामला बंदी सिख मोर्चा से जुड़ा हुआ भी बताया जा रहा है। 

संपादक ने ये दी जानकारी 

हमदर्द टीवी के कनाडा में रहने वाले मालिक और चीफ एडिटर अमर सिंह भुल्लर से मिली जानकारी मुताबिक, पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के जरिए सुराग ढूंढ रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes