BAIL DECISION…..कितने देर चली मजीठिया के वकील तथा सरकारी वकील के बीच बहस…..अदालत ने क्या सुनाया फैसला, पढ़िए, इस रिपोर्ट को….?

BIKRAM MAJITHIYA-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.मोहाली। 

पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी। अब राहत के लिए मजीठिया हाईकोर्ट का रुख करेंगे। सुनवाई के दौरान अदालत में सरकारी और मजीठिया के वकील पेश हुए। इससे पहले मजीठिया की जमानत याचिका पर अदालत करीब 7 बार अपना फैसला सुरक्षित रख चुकी थी। सरकारी वकील ने अदालत से बाहर आकर कहा कि विरोधी पक्ष ने 600 पेज की बेल याचिका लगाई थी। उनके सभी सवालों का जवाब अदालत में बहस के दौरान दिया गया। सुप्रीम कोर्ट की जजमेंट अदालत में दिखाई गई। उन्होंने कहा कि अदालत को बताया गया कि मामले में अभी जांच लंबित हैं। इन सभी दलीलों के बाद अदालत ने फैसला सुनाया।

गवाह के तौर पर गनीव कौर को नोटिस जारी

वहीं, बिक्रम सिंह मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करके अपने खिलाफ जारी नोटिस को रद्द करने की मांग की है। यह नोटिस 10 अगस्त 2025 को उनके पति बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में दर्ज एफआईआर के संबंध में भेजा गया था। नोटिस में गनीव कौर से कुछ दस्तावेज मांगे गए हैं। पंजाब सरकार ने स्पष्ट किया है कि गनीव कौर इस मामले में दोषी नहीं हैं, लेकिन उन्हें गवाह के तौर पर नोटिस जारी किया गया है। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार से जवाब मांगा है।

100% LikesVS
0% Dislikes