वरिष्ठ पत्रकार.मोहाली।
अभी-अभी पंजाब के मुल्लांपुर क्षेत्र से बहुत बड़ी खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि यहां पर पुलिस कर्मचारी ने ताश खेलने पर पिस्टल तान दी। हार्ट अटैक का मरीज होने की वजह से मौके पर मौत हो गई। जबकि, अन्य एक की सेहत बिगड़ गई। उसे आनन-फानन में सिविल अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस कर्मचारियों को काबू कर लिया तथा वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि उक्त कर्मचारी सिविल वर्दी में थे। तब लोगों का शक हुआ कि वह गैंगस्टर है, तथा उनसे पैसे छीनने के लिए आए है। मामला, तब शांत हुआ जब पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा आम जनता को बताया कि वह पुलिस कर्मचारी थे।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सोमवार का दिन था, इसलिए बाजार बंद था। 4 लोग ताश खेल रहे थे, जबकि हम वहां पर बैठे हुए थे। तभी 5 लोग वहां पर आए, जिनके हाथ में रिवॉल्वर पकड़ी हुई थी। उन्होंने सीधे लोगों पर रिवॉल्वर तान दी। एक मिनट तो मुझे भी लगा कि मेरा काम हो जाएगा। इसी बीच एक आदमी राकेश कुमार सोनी खड़ा हुआ।
उसने कहा कि वह हार्ट पेशेंट है। इन्होंने थोड़ा सा पकड़कर उसे खींचा। वह डरकर पीछे गिर गया। उसी दौरान उसकी मौत हो गई।
यह सिर्फ एक ही बात कर रहे थे — बैठे रहो, बैठे रहो। इन्होंने पहले आईडी प्रूफ तो नहीं दिखाया, वह तो बाद में दिखाया। लोकल थाने की पुलिस बाद में आई थी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। लोगों ने दो पुलिसकर्मियों को घेर कर उनके साथ मारपीट भी की है। मौके पर पुलिस के उच्च अधिकारी पहुंचे हुए हैं। वहीं दोनों लोगों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। ग्रामीण लगातार उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

