BIG NEWS..कैसे 3 लापता बच्चों को पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढ निकाला..इस साजिश में कौन-कौन था शामिल..जानिए, जांच में किस बात का हुआ खुलासा..?

SHIMLA-BCS-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.मोहाली। 

हिमाचल प्रदेश के शिमला में फेमस बिशप कॉटन स्कूल (BCS) के तीनों लापता बच्चों को पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढ लिया। बच्चे रविवार को शिमला के ही कोटखाई के चैथला में मिले। पुलिस ने यहां से एक किडनैपर को गिरफ्तार किया, जिसने फिरौती के लिए तीनों को अगवा किया। तीनों को गाड़ी में ले गया था। गाड़ी की असली नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी।


आरोपी ने बच्चों के परिजनों को कॉल कर कहा था कि उनके बच्चों को खतरनाक आदमी ने गिरफ्तार किया है। वह उनके बच्चों तक पहुंचा सकता है, लेकिन व्यक्ति पैसे मांग रहा है। हालांकि आरोपी ने ये नहीं बताया था कि कितने पैसे मांगे हैं। आरोपी की पहचान सुमित सूद के तौर पर हुई, जो शिमला के लोअर बाजार का रहने वाला है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं बच्चों का मेडिकल किया जा रहा है।
तीनों बच्चे छठीं क्लास के स्टूडेंट हैं। इनमें एक हिमाचल के कुल्लू, दूसरा पंजाब के मोहाली और तीसरा हरियाणा के करनाल का रहने वाला है। इन बच्चों के नाम अंगद, हितेंद्र और विदांश हैं। अंगद करनाल का रहने वाला है। उसके चाचा हरियाणा कांग्रेस के नेता हैं।


पुलिस के मुताबिक ये तीनों रक्षाबंधन के दिन (9 अगस्त) दोपहर 12:09 बजे आउटिंग गेट पास लेकर माल रोड तक घूमने के लिए गए थे। आउटिंग गेट पास की सीमा 5 बजे खत्म होने के कई घंटे तक तीनों वापस नहीं लौटे। इसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन उन्हें अपने स्तर पर तलाश करता रहा, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद न्यू शिमला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।


शिकायत मिलते ही पुलिस ने छात्रों की तलाश शुरू की। SHO मनोज ने कहा के CCTV फुटेज में तीनों बच्चे लास्ट बार स्कूल के मेन गेट पर दिखे थे। पुलिस से जानकारी मिलने के बाद रविवार को बच्चों के परिजन शिमला पहुंचे। वह स्कूल से एक किलोमीटर दूर होटल में ठहरे हैं। परिजनों ने बताया था कि बच्चे घर भी नहीं आए। इसके कुछ देर बाद पुलिस ने बच्चों को बरामद कर लिया।

100% LikesVS
0% Dislikes