वरिष्ठ पत्रकार.मोहाली।
AIG गुरजोत सिंह कलेर को अदालत से बहुत बड़ा झटका लगा है। क्योंकि, कारोबारी को धमकाने तथा ब्लैकमेलिंग मामले में अग्रिम जमानत याचिका को रद्द कर लिया। अब उन्हें जेल जाने से बचने के लिए हाईकोर्ट जाना पडे़गा। इससे पहले सीए सुमीर अग्रवाल व उसके गनमैन ऋषि राणा की याचिका भी खारिज हो चुकी है।
..जानिए, क्या था पूरा मामला
10 सितंबर को बिजनेसमैन राजबीर सिंह ने मोहाली के प्राइवेट बैंक में जाकर सुसाइड किया था। वहीं, सुसाइड से पहले उसने दो पेज का सुसाइड नोट घर में दूध की डायरी में छोड़ा था, जबकि एआईजी द्वारा तंग करने संबंधी वीडियो बनाकर अपने दोस्त के फोन पर भेजा हुआ था।
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर थाना फेज-आठ में बीएनएस की धारा 108 आत्महत्या के लिए उकसाने और 61(2) धमकी और दबाव डालकर अवैध वसूली की धाराओं तहत केस दर्ज किया गया है। मृतक के पिता परमजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि अधिकारी मेरे बेटे को ब्लैकमेल करने के साथ-साथ लगातार झूठे केस में फंसाने की धमकियां दे रहा था।

